फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मदरसा शिक्षक पर जानलेवा हमला, चाकू से किया लहूलुुहान

Tue, 01 Aug 2023 10:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बेंवा सीएचसी पर घायल सुफियान
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीडीहा के पास मंगलवार को पढ़ाकर लौट रहे मदरसा के शिक्षक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उन्हें चाकू गोदकर लहूलुहान कर दिया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा ले गए, जहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हमला होने के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


डुमरियागंज थाना क्षेत्र के टिकरिया निवासी सुफियान अख्तर (47) पुत्र मोहम्मद रफीक क्षेत्र के औसानकुइया स्थित मदरसा मजहरुल उलूम में शिक्षक पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को दोपहर दो बजे मदरसा से पढ़ाकर अपने घर टिकरिया बाइक से वापस जा रहे थे। अभी कुर्थीडीहा के पास पहले से घात लगाए कुछ लोग रास्ते में बैठे थे। जैसे ही देखे हमारी बाइक के सामने आकर रोक दिए। जब तक कुछ समझ पाते हमारे ऊपर लोहे की सरिया, हाॅकी चाकू से हमला बोल दिए। अकेला था और वो चार लोग थे। हमले के समय दो लोगों को पहचान गया बाकी दो लोग को नहीं पहचान सका। राहगीरों के शोर मचाने पर हमलावर लहूलुहान कर भाग गए। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से सुफियान को घायलावस्था में बेंवा सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के संयुक्त जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पीड़ित ने डुमरियागंज पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। हमले का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। पीड़ित शिक्षक की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें