सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ कस्बे में अवैध रूप से चल रहे अजंता हॉस्पिटल एवं फ्रैक्चर क्लीनिक के प्रबंधक के खिलाफ मंगलवार को शोहरतगढ़ पुलिस ने केस दर्ज किया। यह कार्रवाई सीएचसी अधीक्षक की तहरीर तहरीर हुई है।
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीते रविवार को अस्पताल में छापा मारा था। इस दौरान कोई भी चिकित्सक मौके पर नहीं मिला था। अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालन के लिए कोई भी प्रशिक्षित चिकित्सक नहीं मिला था और अस्पताल में विभिन्न प्रकार की कमियां पाए जाने पर शील कर दिया था। मंगलवार को सीएमओ के आदेश पर सीएचसी अधीक्षक ने शोहरतगढ़ थाने पर अस्पताल एक्ट में मुकदमा दर्ज करवा दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने अजंता हॉस्पिटल एवं फ्रैक्चर क्लीनिक सील कराने के बाद अल्ट्रासाउंड मशीन, लैपटाप, डीवीआर, सहित अन्य उपकरण को शोहरतगढ़ थाना सुपुर्द कर दिया था। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि सीएमओ के निर्देशानुसार अजंता हॉस्पिटल एवं फ्रैक्चर क्लीनिक के खिलाफ शोहरतगढ़ थाने पर तहरीर दी गई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल संचालक ने जिस चिकित्सक के नाम से अल्ट्रासाउंड और ओपीडी चला रही थी। वह चिकित्सक इस अस्पताल ओपीडी नहीं करता था। न ही अल्ट्रासाउंड का संचालन ही करता था। जब चिकित्सक से मोबाइल पर बात की गई तो उसने मना कर दिया।
उन्होंने कहा कि अस्पताल संचालक प्रियंका साहनी व उनके पति संजय कुमार फर्जी लाइसेंस पर अस्पताल चला रहे थे। छापा के दौरान अस्पताल अवैध पाया गया है। इस संबध थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया कि सीएचसी अधीक्षक के तहरीर पर अजंता हॉस्पिटल एवं फ्रैक्चर क्लीनिक के प्रबंधक संजय कुमार के खिलाफ अवैध अस्पताल चलाने व फर्जी तरीके से दूसरे चिकित्सक के नाम से ओपीडी व अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालन करने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।