फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: समय सीमा पूरी, ड्रग वेयर हाउस का निर्माण अधूरा

Mon, 02 Dec 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
निर्माणाधीन डुमरियागंज के वेवां में बन रहा ड्रग्स वेयर हाउस। 
विज्ञापन
भनवापुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बेवां के ड्रग्स वेयर हाउस के निर्माण का कार्य समय सीमा खत्म होने के बावजूद भी अभी तक अधूरा पड़ा है। इसके कारण सरकार की मंशा साकार नहीं हो पा रही है। इसके कारण अभी भी किराए के भवन में ड्रग्स वेयर हाउस संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

करीब नौ करोड़ की लागत से बन रहे जिले का पहला अपना ड्रग्स वेयर हाउस (दवा भंडारण गृह) का पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह ने वर्ष 2021 में शिलान्यास किया था। निर्माण कार्य तीन वर्ष के भीतर पूरा करना था। समय सीमा करीब छह माह पहले पूर्ण हो गया है।
जिले के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों, पीएचसी व सीएचसी पर दवाओं का वितरण किया जाता है। कभी कभी दवा लेने गये स्वास्थ्य कर्मियों को पूरा दिन झेलना पड़ता है, और किसी दवा के अनुपलब्धता के कारण बेरंग वापस लौटना पड़ता है। डुमरियागंज के बेवां में बन रहे ड्रग्स वेयर हाउस का निर्माण पूरा होने से भनवापुर के डुमरियागंज, इटवा के साथ ही शोहरतगढ़ के कुछ स्वास्थ्य उपकेंद्रों, पीएचसीयों पर दवाएं आसानी से जा सकती है। इन पीएचसी, सीएचसी के साथ स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लिए होगी आसानी। डुमरियागंज के वेवां में बन रहे ड्रग्स वेयर का निमार्ण पूरा हो जाने से डुमरियागंज के आठ पीएचसी,एक सीएचसी व 42 उपकेंद्रों, भनवापुर के छह पीएचसी, एक सीएचसी व 34 उपकेद्र, इटवा के चार पीएचसी, एक सीएचसी के साथ ही 30 उपकेंद्रों और शोहरतगढ़ के कुछ स्वास्थ्य केंद्रों पर कम समय में आसानी से दवाएं पहुंच सकेगी।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ डाॅ. रजत चौरसिया ने बताया कि शीघ्र ही अधूरे निर्माण कार्य पूर्ण कराने के लिए संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिया गया है। जिससे ड्रग्स वेयर हाउस का हैंडओवर हो सकें।र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें