फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीन माह स्थगित रहेगी गोरखपुर-गोमती एक्सप्रेस

Mon, 02 Dec 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले से होकर गुजरने वाली 15081 गोरखपुर-गोमती नगर एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार से तीन मार्च तक संचालन बंद हो जाएगी। इससे ट्रेन से लखनऊ रूट पर जाने वाले यात्रियों को दिन में यात्रा करने के लिए बस का सहारा लेना पड़ेगा। जबकि एक ट्रेन का संचालन तीन माह तक बंद होने से सुबह की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर रूट से लखनऊ के लिए पांच जोड़ी ट्रेन का संचालन किया जाता है। इसमें से दिन के समय में एक ही ट्रेन का संचालन होता है। जबकि सुबह व शाम में एक-एक ट्रेन व रात में दो ट्रेनों का संचालन होता है। जबकि दिन में करीब दोपहर दो बजे संचालित होनी वाली ट्रेन शीतलहर के कारण तीन मार्च तक स्थगित रहेगी। इससे दिन में लखनऊ जाने वाले यात्रियों को बस का सहारा लेना पड़ेगा। जबकि ठंडक का मौसम होने से यात्रियों को रात व सुबह-शाम का ट्रेन पकड़ने में असुविधा होगी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा और रात में रेलवे स्टेशन पर ठिठुरना भी पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें