संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद और मगहर रेलवे स्टेशन के बीच जनता मार्ग के पास ट्रैक के किनारे शुक्रवार को युवक का शव मिला। सूचना पर आरपीएफ-जीआरपी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया।
चौकी इंचार्ज बरदहिया बाजार कृष्ण मोहन राव ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच से प्रतीत हो रहा है कि युवक की किसी ट्रेन से गिर कर मौत हो गई। युवक की उम्र करीब 45 वर्ष आंकी गई। युवक आसमानी रंग का शर्ट और काले रंग का पैंट पहने हुआ था। युवक के पास से पहचान का कोई प्रमाण पत्र नहीं मिला। शव की शिनाख्त कराए जाने की कोशिश की गई,लेकिन पहचान नहीं हो पाई। शव को पोस्टमार्टम हाऊस भेजा गया। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।