फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एसीएमओ का भी दर्ज हुआ बयान, अब आएगी जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ और निजी अस्पताल के संचालक के बीच लेनदेन की बातचीत का वीडियो वायरल होने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सीएमओ डाॅ. बीके अग्रवाल एवं दो सीएमओ और निजी अस्पताल के संचालक से बातचीत का वीडियो वायरल होने के मामले में शुक्रवार को एसीएमओ डॉ. आरके शर्मा का भी बयान हो गया। सभी पक्षों का बयान हो गया है और जांच अंतिम दौर में है। रिपोर्ट के बाद तय होगा कि गुनहगार कौन-कौन हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कहा था कि डिप्टी सीएमओ डॉ. एमएम त्रिपाठी एवं डॉ. बीएन चतुर्वेदी एवं एसीएमओ डॉ. आरके शर्मा के कमरे में बातचीत की वीडियो बनाई गई है, जिसमें उनके खिलाफ अपशब्दोंं का प्रयोग किया गया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने एएसपी सिद्धार्थ को जांच सौंपी है। एएसपी एसपी को जांच सौंपेंगे। इसकेे पहले जिलाधिकारी संजीव रंजन ने इस मामले की जांच मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार को जांच सौंपी थी, जिसमें एक सप्ताह में जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। एक सप्ताह समय पूरा होने वाला है, जबकि सभी पक्षों को बयान भी हो चुका है। इस मामले में निजी अस्पताल के संचालक डॉ. राजीव रंजन का नाम भी आया है, उनका बयान भी हो गया है। इस मामले में विधायक विनय वर्मा एवं सपा नेता चिंकू यादव ने भी जांच रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि सीएमओ कार्यालय के वीडियो वायरल होने के मामले में दो-तीन दिन में जांच रिपोर्ट प्राप्त हो जाएगी, उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें