संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बुढनईया गांव निवासी युवक बरेली में एक सप्ताह पहले सड़क हादसे में घायल हो गया।मंगलवार को उसकी उपचार के बरेली में ही मौत हो गई। देर रात को उसका शव घर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।
दिनेश चौधरी (32) पुत्र जनार्दन चौधरी गांव बुढनईया निवासी थाना शोहरतगढ़ बरेली में रहकर पीओपी का काम करता था। 20 जनवरी को वह काम करके स्कूटी से कमरे पर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से एक वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे वह गिरकर घायल हो गया। उसे वहीं चंद्रकांता हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।