खेसरहा। क्षेत्र के सकारपार गांव में शुक्रवार दोपहर एक युवक की लाश छत की कुंडी में रस्सी के फंदे लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खेसरहा थाना क्षेत्र के सकारपार गांव निवासी रामजीत (32) के पिता घमालू व एक भाई मुंबई में मजदूरी करते हैं। रामजीत घर पर दो छोटे बच्चे व पत्नी के साथ घर पर रहता था। पत्नी पूजा के मुताबिक वह दोनों दो दिन पहले एक रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। घर पर कोई नहीं था इसलिए पति रामजीत बृहस्पतिवार को सकारपार स्थित घर चले आए थे। शुक्रवार सुबह रामजीत से उसकी पत्नी पूजा से बात हुई थी। वह कुछ देर के बाद आने को कहे थे, लेकिन बहुत देर बीतने के बाद भी नहीं आये और फोन भी नहीं उठा रहे थे।
जब वह घर पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर रामजीत को फंदे से लटका हुआ देख सभी चिल्लाने लगे। इतने में आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष खेसरहा रविंद्र सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।