फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गाेंडा के युवक का खाई में मिला शव

Sat, 24 Feb 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डुमरियागंज क्षेत्र के बहेरिया गांव के पास का है मामला
विज्ञापन


- पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव के पास खाई में उतराता एक युवक का शव मिला। शव को देखते ही लोग दहशत में आ गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए के लिए भेज दिया है। मृतक गोंडा जनपद का निवासी बताया जा रहा है।

गोंडा जनपद के मनकापुर थाना क्षेत्र के अंगनीपुरवा गांव निवासी दिनेश यादव (20) पुत्र रामनाथ सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव में राजकीय नलकूप निर्माण का ट्रायल किया जा रहा है। पिछले दो दिनों से मशीन के साथ दिनेश निर्माणाधीन नलकूप के पास अकेले रह रहा था। शुक्रवार की शाम संबंधित ठेकेदार व एक अन्य मजदूर भी वहां आए।
विज्ञापन

ठेकेदार ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे वह बहेरिया पहुंचा, जहां नलकूप का काम चल रहा था। सामान व कपड़े थे लेकिन दिनेश मौजूद नहीं था। संपर्क करने की कोशिश किया, लेकिन मोबाइल फोन बंद बता रहा था। अंदाजा लगा कि शायद घर चला गया। सुबह जब बगल में कुछ दूरी पर लाश मिलने की सूचना मिली। देखा गया तो वह दिनेश की थी।
विज्ञापन

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर थानाध्यक्ष मुकेश राय मय हमराही घटना स्थल पर पहुंचे। शव को बाहर निकलवाया, परिजनों के पहुंचने के बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें