- माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज केे एमसीएच बिंग में पांच करोड़ की लागत से लगेगा एक और मशीन
- 128 स्लाइस क्षमता की मशीन से होगी जांच, रेडिएशन का प्रभाव पड़ेगा कम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के एमसीएच बिंग में आधुनिक सुविधा की 128 स्लाइस क्षमता की सीटी स्कैन मशीन लगेगी। इससे मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। पांच करोड़ की लागत से लगने वाली इस मशीन को इसी माह के अंत तक लगा दिया जाएगा। लखनऊ से आई टीम स्थान देखकर जा चुकी है।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में एक 32 स्लाइस क्षमता की एक मशीन चल रही है। बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। इसलिए मरीजों को एक से दो दिन का नंबर लगाना पड़ रहा है। इसके बाद ही उनकी जांच हो पा रही है। विवश होकर कई बार मरीजों को निजी जांच केंद्र पर जाना पड़ता है, जहां उन्हें रुपये खर्च करना पड़ता है। इस मशीन से जांच करने पर उससे निकलने वाले रेडिएशन से मरीजों की सेहत पर असर पड़ता है। ऐसा स्वास्थ्य विभाग के जानकार बताते हैं। मरीजों की सहूलियत और जांच रिपोर्ट जल्द से मिल जाए। इसके लिए पांच करोड़ रुपये की लगात से 128 स्लाइस की मशीन लगाई जा रही है। यह मशीन एमसीएच बिंग में लगाई जाएगी। इस मशीन के लगने मरीजों को नंबर नहीं लगाना पड़ेगा। आसानी से उनकी जांच हो जाएगी। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. एके झा ने बताया कि सिटी स्कैन मशीन लगाई जाएगी। इसके लिए टीम ने आकर जांच भी कर लिया है और जगह भी चिन्ह्ति कर लिया है।