फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 28 Feb 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के गंगवल गांव में शुक्रवार देर शाम संदिग्ध हालात में एक हाल की युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटका युवक का शव मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद से परिवार के लोगाें का रो-रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गंगवल निवासी दिनेश (25) पुत्र बृजलाल की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घर के बरामदे में में छत के कुंडे से फंदे के सहारे शव लटका हुआ मिला।
परिजनों के अनुसार, दिनेश पिछले दो वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज चल रहा था। शाम को वह घर के कमरे में अकेला था, जहां उसने छत के कुंडे के सहारे फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा, जिससे घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही जोगिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध अभय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। दो साल से युवक मनोरोगी था। उसका इलाज गोरखपुर में एक डॉक्टर यहां इलाज चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें