फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शादी समारोह में शामिल होने गई किशोरी की चौथे दिन मिली लाश

Sun, 01 Dec 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। कस्बे के धर्मशाला में 28 नवंबर को एक शादी समारोह में गई किशोरी की लाश रविवार को मेढ़वा एनएच 730 के पास मिली है, वह तीन दिन से लापता थी और परिजन तलाश रहे थे। लोगों में आशंका है, कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई र्ह। इसके बाद लाश को यहां लाकर फेंका गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक एनएच 730 पर मेढ़वा चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास भैंस चरवाहों ने रविवार शाम चार बजे एक किशोरी की लाश देखा और उसकी जानकारी आसपास मौजूद लोगों को दी। इसके बाद वहां पर भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी ने मामले की जानकारी किसी ने पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे लेकर थाने पहुंचाया और इसकी जानकारी परिजनों को दी।
मृतक किशोरी की मां और बहन ने थाने पहुंचकर शव की शिनाख्त की। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे नगर पंचायत के एक वार्ड के निवासी हैं। उसकी 15 वर्षीय पुत्री 28 नवंबर की रात कस्बे के एक धर्मशाला में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। उस रात वह घर नहीं पहुंची। सुबह हुई तो उसकी खोजबीन किया, लगातार दो दिन से खोजबीन करते रहे थे लेकिन पता नहीं चला। रविवार को शाम चार बजे जानकारी मिली कि उसकी बेटी की लाश एनएच 730 पर मेढ़वा चौराहे के पास एक पंप मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें