डुमरियागंज। विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को सरचार्ज में छूट देने के लिए एक बार फिर एक मुश्त समाधान ओटीएस योजना शुरू करने का ऐलान किया है। जिसके तहत योजनांतर्गत उपभोक्ताओं को 15 दिसंबर से 31 जनवरी 2025 तक विद्युत बिलों पर सरचार्ज छूट का लाभ मिलेगा।
जानकारी के अनुसार एलएमबी घरेलू एक किलो वाट, एलएमबी 2 वाणिजियक, एलएमबी 4 बी निजी संस्थान, एलएमबी 6 औद्योगिक आदि एक मुश्त समाधान योजना की पात्रता के दायरे में आएंगे। उन्हें सरचार्ज में छूट का लाभ मिलेगा तथा बकाए का किश्तों में भुगतान भी कर सकेंगे। योजनांतर्गत 15 दिसंबर से 31 जनवरी तक पंजीकृत उपभोक्ताओं को सरचार्ज छूट का लाभ मिलेगा। विद्युत चोरी के प्रकरण में जारी आरसी वाले उपभोक्ताओं को भी छूट मिलेगाी। एक मुश्त समाधान योजना तीन चरणों में चलेगी।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय डुमरियागंज संतोष त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री द्वारा एक मुश्त समाधान योजना लागू किया गया है। यह 15 दिसंबर से 31 जनवरी तक प्रभावी रहेगी।