उसका बाजार। उसका थाना क्षेत्र के बूढ़ी राप्ती नदी पर बने खजूरडाढ़ पुल के पास नदी के किनारे रविवार देर शाम एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश शुरू की है। व्यक्ति ने नीले रंग की जैकेट और खाकी रंग की पैंट पहन रखी है।
इसकी जानकारी ग्रामीणों को तब हुई जब वह फसल की सिंचाई के लिए नदी के किनारे गए थे। इसी दौरान लोगों ने व्यक्ति को औंधे मुंह पड़े देखा। पास गए तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। इसकी सूचना उसका पुलिस को दी। संवाद