संवाद न्यूज एजेंसी
सकारपार। खेसरहा क्षेत्र के बंजरहा बुजुर्ग गांव के पश्चिम शुक्रवार को राप्ती नदी में युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची खेसरहा पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के बांसी-पनघटिया बांध स्थित बंजरहा बुजुर्ग गांव के पश्चिम तरफ शुक्रवार शाम को चार बजे के करीब गांव के कुछ लोग राप्ती नदी के बांध के पास धन की रोपाई कर रहे थे। अचानक किसी की नजर राप्ती नदी में उतराते हुए शव पर पड़ी। लोगों ने उतराता हुआ शव की जानकारी ग्राम प्रधान को दी।
ग्राम प्रधान जय प्रकाश यादव पर पहुंचकर इसकी सूचना चौकी प्रभारी सकारपार को दी। मौके खेसरहा थाना प्रभारी रविंद्र सिंह पहुंचकर करीब तीन घंटे की की मशक्क्त के बाद डढि़या ताल के दो मल्लाहओं की मदद से लगभग सात बजे के करीब शव को नदी के बीच धारे से किसी तरह निकलवाया।
इस संबंध में खेसरहा थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि लाश की पहचान नहीं हो सकी है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है।