फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सिद्धार्थनगर में शाम को घर से निकली किशोरी, सुबह गांव के पोखरे में मिली लाश, आठ बेटियों में थी पांचवी

Tue, 24 Oct 2023 09:07 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

बांसी कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिला है और आज ही शाम को लाश मिली है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन और सरहना की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर में बांसी कोतवाली क्षेत्र के भिटिया गांव में स्थित पोखरे में मंगलवार दोपहर एक किशोरी का शव उतरता हुआ मिला। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित के परिजनों के मुताबिक किशोरी शाम को खेत की ओर जाने की बात कहकर निकली थी। सुबह वह लोग गुमशुदगी की तहरीर देने के लिए बांसी कोतवाली गए थे। इसी बीच लाश मिलने की सूचना मिली।

विज्ञापन

क्षेत्र के भिटिया गांव निवासी सरहना (15) पुत्री जब्बार सोमवार शाम छह बजे के करीब घर से खेत की ओर गई थी। वह जब देर रात तक घर नहीं पहुंची तो स्वजन इधर-उधर ढूंढने लगे। परिजनों ने पूरी रात इधर-उधर काफी ढूंढा पर सरहना का पता नहीं चला। परिवार के लोगों ने मंगलवार को सुबह दस बजे बांसी कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। दो बजे के करीब कोई व्यक्ति शौच के लिए गांव के पश्चिम पोखरे की तरफ गया था तो देखा लड़की की लाश पड़ी है। इसकी सूचना गांव वालों को दी। मौके पर गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। शव को देखा तो सरहना के रूप में  पहचान हुई। 
विज्ञापन

सूचना पर पहुची बांसी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब्बार को एक बेटा और आठ बेटी है। कुल नौ बच्चे हैं, जिसमें सरहना पांचवी नंबर की पुत्री थी। जब्बार घर पर ही रह कर मेहनत मजदूरी करते हैं। इस घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें