- टॉप- 10 हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 33 की लिस्ट में 21 बेटियों ने बनाई जगह
- खुशी से बोले लोग, शाबाश बेटियां आपने बढ़ाया जनपद का मान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बेटे और बेटियों में भेद की खाई को बेटियों ने अपनी मेहनत के बल पर लगातार कम करने की कोशिश की है। लोगों के अंदर बन चुके उस भ्रम को तोड़ रही हैं कि जो बेटे कर सकते हैं बेटियां नहीं कर सकती हैं। आज शिक्षा के क्षेत्र में बेटियां बेटों से कहीं आगे बढ़कर मुकाम हासिल कर रही हैं। जैसा दो दिन पहले जारी हुई यूपीएससी की परीक्षा परिणाम में शीर्ष पर बेटियां रही हैं।
ठीक उसी प्रकार का करिश्मा माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा के परिणाम में बेटियों ने कर दिखाया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉप-10 की सूची में 33 परीक्षार्थियों में 21 बेटियां शामिल हैं। जिन्हाेंने यह साबित कर दिया कि वह किसी से कम नहीं हैं। बशर्ते उन्हें परिवार और समाज के सपोर्ट की जरूरत है कि जिस मंजिल को पाने की उनकी ख्वाहिश है, उसे पूरा करने में उनका सहयोग करें।
बेटी समझकर उनके पैर जकड़ने की बजाय उन्हें कॅरिअर बनाने के लिए उड़ाने भरने का अवसर दें।
-
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की टॉप- 10 लिस्ट में शामिल बेटियां
इंटरमीडिएट में टॉप-10 में 13 बच्चों में अनुष्का पटेल, शिवांगी सिंह, अंशिका सक्सेना, शानमी सिंह, दिव्यांशी, निहारिका, अंशिका पांडेय, एकता त्रिपाठी, साक्षी गुप्ता शामिल हैं। वहीं, हाईस्कूल टॉप-10 की 20 की लिस्ट में आस्था, दिव्यांशी त्रिपाठी, उमे सलमान फारुकी, आभा श्रीवास्तव, कली, श्री वर्मा, आवंतिका, अंशिका शुक्ला, आराध्या, चांदनी यादव, अंशिका, शीला चौधरी शामिल हैं। जिन्होंने जिला टाॅपर होने का गौरव प्राप्त किया है।