फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: समितियों व दुकानों पर नहीं मिल रहा डीएपी खाद, सौंपा मांगपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
: समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू ने कलेक्ट्रेट परिसर में लगाई पंचायत, सांत बिंदुओं का सौंपा मांगपत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) ने किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मासिक पंचायत का आयोजन किया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी को सात बिंदुओं संबंधी मांगपत्र सौंपकर समस्याओं के निदान की मांग की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि पूरे जिले की समितियों और दुकानों पर डीएपी खाद नदारत है। इसे जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए। भाकियू नेताओं का कहना है कि खाद विक्रेता अधिक मूल्य पर खाद बेच रहे हैं, इसपर जांचकर कार्रवाई की जानी चाहिए। किसानों को खाद के साथ जिंक का पैकेट देकर लुटा जा रहा है, इसे रोका जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने शोहरतगढ़ क्षेत्र में गांवों के किनारे हो रहे नदी कटान से बचाव के लिए कार्य कराने, बांसी के टेकापार में खलिहान भूमि की पैमाइश करने सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की। रामनेवास, रामबृक्ष, राजाराम, श्यामचंद्र, अख्तर मलिक, अनिल कुमार मौर्या, पवन कुमार श्रीवास्तव, कन्हैया लाल, रामअचल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें