फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खतरा ः नगर के तीन परिषदीय स्कूलों में नहीं है चहारदीवारी

विज्ञापन
बिना बाउंड्रीवाल के कंपोजिट विद्यालय अशोक नगर संग्रामपुर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर क्षेत्र के अधिकतर परिषदीय स्कूलों में कई सुविधाओं की दरकार है। खासकर विद्यालयों में चारदीवार व गेट न होने से विद्यार्थियों व शिक्षकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों व विद्यालय की सुरक्षा को है। कई बार शिक्षण कार्य के दौरान मवेशी प्रवेश कर जाते हैं और समस्या खड़ी कर देते हैं।
इतना ही नहीं सड़क किनारे स्थित विद्यालयों में शिक्षकों को सबसे ज्यादा मुश्किल बच्चों की सुरक्षा को लेकर रहती है। फिर भी नगर क्षेत्र में तीन परिषदीय विद्यालय हैं, जिनमें बाउंड्रीवाल व गेट की दरकार है। नगर पंचायत बिस्कोहर क्षेत्र में पांच कंपोजिट, दो पूर्व माध्यमिक व 12 प्राथमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में करीब तीन हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन

इन विद्यालयों के भवन का तो निर्माण हुआ है, लेकिन प्राथमिक विद्यालय श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर हरिबंधनपुर, कंपोजिट विद्यालय अशोक नगर संग्रामपुर व पूर्व माध्यमिक विद्यालय आंबेडकर नगर रोहनीभारी में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा के लिए विद्यालय के चारों तरफ बनने वाली चारदीवारी अब तक नहीं बनवाई जा सकी है। ऐसे में विद्यालय परिसर में छुट्टा पशु व अराजक तत्वों के कारण आए दिन बच्चों और अध्यापकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

छुट्टा पशु फैलाते हैं गंदगी : नगर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर हरिबंधनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी इंचार्ज आशीष चौधरी ने बताया कि विद्यालय में 72 बच्चे पंजीकृत हैं। पोर्टल के माध्यम से हर बार इसकी जानकारी उच्चाधिकारी को उपलब्ध कराई जाती है। बाउंड्रीवाल न होने से आए दिन आवारा पशु स्कूल परिसर को गंदा करते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें