फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाच देखने के विवाद में चले चाकू, चार जख्मी

Fri, 19 May 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मूड़ाडीहा गांव में चाकूबाजी में घायल राधेश्याम व वारिश अली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज। थाना क्षेत्र के मूड़ाडीह गांव में गुरुवार की रात शादी समारोह में नाच देखने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। चाकू से हुए हमले में एक पक्ष से चार लोग जख्मी हुए हैं। सभी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर तीन को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से हमलावर फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

मूड़ाडीहा गांव निवासी मोतीलाल की बेटी की गुरुवार को शादी थी। बारात सागररौजा गांव से आई थी। बारातियों के भोजन के बाद रात करीब 11 बजे नृत्य मंडली ने कार्यक्रम शुरू किया। इसी दौरान गांव निवासी इमरान का वारिश अली से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। बताते हैं कि इस बीच इमरान ने चाकू से हमला बोल दिया। चाकू लगने से वारिश अली (22), पथरा बाजार थाना क्षेत्र के खोरिया शिवबक्श निवासी राधेश्याम (28), रामकिशुुन (52) व प्रथरा बाजार निवासी प्रदीप (25) बुरी तरह जख्मी हो गए।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना 100 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बेंवा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वारिश अली, राधेश्याम व रामकिशुन को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मामूली रूप से घायल प्रदीप को इलाज कर घर भेज दिया। चाकूबाजी की इस घटना से मूड़ाडीहा गांव में तनाव है। इस संबंध में प्रभारी एसओ राम अशोक यादव ने बताया कि अभी तक घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र के इनरी ग्रांट गांव में गुरुवार की रात आर्केस्ट्रा देखने को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। चाकू से हमले में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो  गया। हालत गंभीर होने के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। आरोपी युवक फरार है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इनरी ग्रांट गांव के टोला बड़े पुरवा निवासी सुधाकर व सलमान घर से एक साथ गांव में आयोजित वैवाहिक समारोह में आर्केस्ट्रा देखने निकले थे। गांव के प्राइमरी स्कूल के पास दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी होने लगी। ग्रामीणों के मुताबिक विवाद इस कदर बढ़ा कि सलमान ने सुधाकर (18) पर चाकू से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से सुधाकर बुरी तरह जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने सूचना यूपी-100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 
इस संबंध में मिश्रौलिया एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि यूपी-100 की टीम मौके पर गई थी। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें