फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से डुमरियागंज में रोजाना जाम

Mon, 25 Nov 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर पंचायत के सबसे व्यस्ततम मंदिर चौराहे के पास ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न होने लगी है। सड़क की दोनों तरफ की पटरियों पर बेतरतीब खड़े वाहन और स्थानीय दुकानदारों की ओर से लगाए जाने वाले सामान तथा फ्लैक्स बोर्ड की वजह से जाम लग रहा है।
विज्ञापन

वहीं सहालग चलने से मुंबई, दिल्ली, गुजरात से भारी संख्या में आए वाहनों की भरमार भी नगर सहित तहसील क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रही है। जानकारी के अनुसार डुमरियागंज नगर स्थित मंदिर चौराहा होते हुए डुमरियागंज बढ़नी मार्ग, बस्ती मार्ग और उतरौला बलरामपुर मार्ग और बांसी व रूधौली मार्ग के लिए प्रति दिन हजारों वाहनों का आवागमन लगा रहता है। रविवार की दोपहर करीब 3:30 बजे मंदिर चौराहा के निकट वाहनों का जाम लग गया। जो लगभग आधे घंटे लगा रहा। शाम पांच बजे के करीब भी सामान लदे बड़े वाहन के गलत पार्किंग से थोड़ी देर के लिए जाम लग गया। इस दौरान बढ़नी मार्ग और बस्ती मार्ग सहित डुमरियागंज नगर के अंदर जाने वाले रूट पर वाहनों की कतारें लग गईं। गनीमत रही की डाक बंगला गेट के पास स्थित पुलिस सहायता केंद्र पर पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी से थोड़ी देर में ही जाम खत्म हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें