फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बुकिंग के बाद भी नहीं मिल पा रहा सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। क्षेत्र के लोग रसोई गैस की किल्लत से परेशान हैं। गणेश एजेंसी और प्रिंस एजेंसी से सप्लाई होती है। वहीं एचपी गैस की एजेंसी से भागलपुर बाजार में सप्लाई होती है। एचपी गैस एजेंसी से शुक्रवार को 123 उपभोक्ताओं ने बुकिंग की 93 सिलिंडर वितरित किया गया। पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने के कारण हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। एजेंसी से उपभोक्ता बिना सिलिंडर के लौट जा रहे हैं।
विज्ञापन

इंडेन गैस उपभोक्ता कमलेश जायसवाल ने बताया कि गैस बुक कराने के हफ्ते दिन बाद भी गैस नहीं मिल पा रहा है। देवसिया निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि 45 दिन एक सिलिंडर चलाना मुश्किल है। गैस के लिए परेशानियां बढ़ गई है। भागलपुर एचपी गैस एजेंसी के संचालक संजीव जायसवाल ने बताया कि प्रतिदिन नियम के अनुसार सिलिंडर का वितरण किया जा रहा है। उपभोक्ता एजेंसी पर ओटीपी के साथ आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें