फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वाहन की चपेट में आया साइकिल सवार, मौत

Thu, 12 Dec 2024 12:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। क्षेत्र के बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित पथरा फीडर के पास मंगलवार को साइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली बांसी क्षेत्र के देवभरिया निवासी लालजी मिश्र (45) मंगलवार की रात लगभग 10 बजे के आसपास पथरा बाजार की तरफ से साइकिल से अपने घर देवभरिया जा रहे थे। अभी वह पथरा फीडर के पास पहुंचे ही थे कि बांसी की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने एंबुलेंस से बांसी पीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बांसी पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पथरा बाजार भाग्यवती पांडेय ने बताया कि उक्त व्यक्ति की मौत एंबुलेंस से ले जाते समय रास्ते में हुई है। इससे बांसी पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें