फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में साईकिल सवार की शख्स की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एनएच 730 पर हलौरा के पास हुई घटना
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र शोहरतगढ़ के 730 पर स्थित हलौरा गांव के पास रविवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गोल्हौरा एहतमाली गांव निवासी शेषराम यादव (39) पुत्र मोल्हू यादव रविवार को अपने घर से साइकिल लेकर किसी कार्य के लिए गनेशपुर चौराहे पर जा रहा था। बताया जा रहा है कि वह बानगंगा-ढेबरुआ के बीच हलौरा गांव के पास पहुंचा था कि अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इस हादसे में शेषराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन आनन-फानन में सीएचसी शोहरतगढ़ लेकर पहुंचे जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, अस्पताल के चिकित्सक ने घायल शेषराम यादव को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ राम आशीष यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें