फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सेल करेगी मेडिकल कॉलेज भर्ती की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सेल करेगी मेडिकल कॉलेज भर्ती की जांच
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती मामले में पोर्टल हैक होने की जांच साइबर सेल की टीम करेगी। आउटसोर्सिंग के जरिए करीब 350 लोगों की नियुक्ति की अंतिम तिथि से कई दिन पहले ही पोर्टल नहीं खुलने के कारण सैकड़ों बेरोजगार आवेदन की प्रक्रिया से ही वंचित हो गए हैं। इस मामले में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक को साइट हैक होने की शिकायतों के मामले में साइबर सेल से जांच कराने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था। पोर्टल खुलते ही पोर्टल हैक कर लिया गया। पहली बार की आवेदन प्रक्रिया में 45 मिनट में ही सीटें फुल हो गईं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं जिला सेवायोजन अधिकारी की शिकायत पर दोबारा नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू, दूसरी बार भी सभी आवेदकों को आवेदन का अवसर नहीं मिला। आवेदन की लाइन में लगे हजारों की संख्या में अभ्यर्थी मायूस हो गए थे। मामले की शिकायत अभ्यर्थियों ने प्राचार्य की थी।
विज्ञापन

मामले को संज्ञान में लेते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के लिए उन्होंने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। मामले की जांच साइबर सेल से कराते हुए कार्रवाई की बात कहीं। अब साइबर सेल की टीम मामले की जांच करेगी। कहां से बैठकर पोर्टल को हैक किया गया, किसने किया और इसके पीछे की वजह क्या है, इन बिंदुओं की जांच करके रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग की नियुक्ति में साइट हैक करने के मामले में जांच की जाएगी। साइट हैक की गई होगी तो संलिप्त लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें