फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिजली निगम में 60 लाख के घपले से अब तक नहीं उठा पर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। विद्युत उप खंड कार्यालय में बिजली बिल में हुए 60 लाख रुपये के गबन के मामले में कार्रवाई लटकी है। आरोपी जहां आराम फरमा रहे हैं। वहीं, पुलिस विभाग मांगे गए बिंदुओं का जवाब नहीं देने और सहयोग नहीं करने की वजह से मामला लटकने की बात कह रही है।
विद्युत निगम के जिम्मेदार 17 में 16 बिंदुओं का जवाब देने की बात कर रहे हैं। दो विभागों की खींचतान में सरकारी धन डकारने वाले को वाकओवर मिल रहा है। उन्हें सुबूत मिटाने के साथ ही राहत के लिए न्यायालय की शरण लेने का मौका भी मिल रहा है। दिसंबर में उठा सरकारी धन के गबन का मामला केस दर्ज होने तक सिमट कर रह गया है। विद्युत उप खंड कार्यालय बैदोलागढ़ में तैनात रहे टेक्नीशियन मनोज कुमार पर बिल संग्रह की धनराशि 60,15,425, 57 रुपये गबन का आरोप है। मामले में एक्सईएन की तहरीर पर डुमरियागंज पुलिस ने दिसंबर की शुरुआत में ही केस दर्ज किया था। तभी से यह चर्चाओं में है कि इतना बड़ा गबन बिना बड़े अधिकारियों की मिलीभगत से संभव नहीं।
विज्ञापन

इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की जांच धीमी चल रही है। जांच का कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। न किसी पर दोष सिद्ध हुआ और न ही चार्जशीट दाखिल की गई, जिससे जांच प्रकिया पर सवालिया निशान लगने लगे हैं। वहीं, आरोपी को वाकओर मिल गया है। मामले की जांच पूरी करने और कार्रवाई के लिए पुलिस ने 17 बिंदुओं पर निगम से जवाब मांगा था, जिससे जांच आगे बढ़े और दोषी पर कार्रवाई की जा सके।
पुलिस का कहना है कि मांगें गए बिंदुओं का जवाब न मिलने से जांच आगे नहीं बढ़ रही, जबकि विभागीय जिम्मेदार मांगे गए बिदुओं के जवाब पुलिस को उपलब्ध करा देने की बात कर रहे हैं।
इन बिंदुओं पर पुलिस ने मांगा है जवाब : विद्युत निगम के टेक्नीशियन पर लगे 60 लाख रुपये के गबन के दर्ज केस की जांच कर रहे इंस्पेक्टर क्राइम आरके मिश्रा की तरफ से मांगी गई 17 बिंदुओं की सूचना में प्रमुख रूप से टेक्नीशियन का मूल कार्य क्या था।
वह किस विभागीय कार्य के लिए अधिकृत था, तथा टेक्नीशियन के कार्यों का मूल्यांकन कैसे किया जाता था, उसकी अवधि मासिक, अर्ध वार्षिक या वार्षिक होती थी। टेक्नीशियन के बिल संग्रह का ऑडिट का क्या प्रावधान है। टेक्नीशियन के अवकाश के दौरान उसका कार्य किससे कराया गया, उसका नाम पदनाम क्या है, एक वर्ष पहले 60 लाख रुपये गबन के मामले में विभागीय अधिकारियों को पत्राचार कर दी गई सूचना का ब्योरा तथा विद्युत उप खंड कार्यालय का संचालक कौन होता है, जमा बिल का मिलान कैसे किया जाता है आदि बिंदुओं पर सूचना मांगी गई है।
विज्ञापन

इन्हें जारी किया गया था स्पष्टीकरण नोटिस : टेक्नीशियन मनोज कुमार पर लगे गबन के आरोप के मामले में तीन सदस्यीय टीम की जांच पूरी हो जाने के बाद अधीक्षण अभियंता की तरफ से एक्सईएन राममूरत वर्तमान तैनाती गाजीपुर, सुनील कुमार श्रीवास्तव वर्तमान एसडीओ इटवा, सरफराज वर्तमान एसडीओ हरैया, लेखाधिकारी सुजीत कुमार सोनकर वर्तमान तैनाती लखनऊ, सहायक लेखाकार प्रवीण कुमार वर्तमान तैनाती स्थल डुमरियागंज, राजस्व रोकडिया संजय कुमार श्रीवास्तव वर्तमान तैनाती डुमरियागंज को मामले में स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें