फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Thu, 16 Feb 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मौत पर ब‌िलखते पर‌िवारीजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के बघौली गांव में गुरुवार को मकान के छत निर्माण के दौरान बिजली के तार के संपर्क में आने से मजदूर की मौत हो गई। इससे पहले वह गंभीर रूप से झुलस गया। साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों ने उसे बांसी सीएचसी पर पहुंचाया। जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बघौली गांव निवासी दूधनाथ (24) पुत्र हरिहर प्रसाद गुरुवार को अपने ही गांव के एक व्यक्ति के यहां मकान के छत निर्माण का कार्य कर रहा था। वह छत पर सरिया पहुंचा रहा था, तभी छत के ऊपर से गुजरे बिजली के एलटी तार के संपर्क में आ गया। जब तक लोग उसे बचाते तक वह गंभीर रूप से झुलस गया।
तत्काल उसे बांसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी डीके श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें