फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली पकडने गए शख्स की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मछली पकड़ने गए शख्स की करंट से मौत
विज्ञापन

बढ़नी नगर पंचायत के आंबेडकर नगर वार्ड में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़नी। नगर पंचायत के आंबेडकर नगर वार्ड स्थित तालाब में मंगलवार सुबह साथियों के साथ मछली पकड़ने गए शख्स की करंट लगने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
क्षेत्र के मधवानगर निवासी सरफराज (40) मछली पकड़ने और बेचने का काम करता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह वह आंबेडकर नगर वार्ड निवासी अशोक जायसवाल के बुलाने पर उनके तालाब में मछली पकड़ने के लिए पांच अन्य साथियों के साथ गया था। एक तालाब में मछली पकड़ने के बाद दूसरे में जाल डाल रहा था। इसी बीच करंट का झटका लगा तो अन्य साथी तुरंत बाहर निकल आए, जबकि सरफराज करंट की चपेट में आकर तालाब में गिर गया। जब तक आपूर्ति बंद करके उसे बाहर निकाला जाता सरफराज की सांसें थम चुकी थीं। एसओ ढेबरुआ तहसीलदार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद वह मौके पर गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछली बेचकर चलाता था परिवार
सरफराज की मौत की खबर मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों के मुताबिक वह मछली बेचकर परिवार चलाता था। उसके पास तीन बेटियां और दो बेटे हैं। घर में बूढी मां भी है। वह अभी एक बेटी का निकाह कर पाया था। दो बेटे हैं जो अभी छोटे हैं। घर पहुंचने वाला हर व्यक्ति बच्चों को रोता देखकर खुद को नहीं रोक पा रहा था। हर किसी की आंखें नम थीं। लोग यही कह रहे थे कि अब इन बच्चों का भरण पोषण कैसे होगा, क्योंकि घर में मात्र वही कमाने वाला था। परिवार की जीविका पर भी संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें