जोगिया क्षेत्र के कटया चौराहे पर क्षतिग्रस्त बाइक।
- फोटो : संवाद
जोगिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के कटया चौराहे पर रविवार की सुबह करीब पांच बजे सड़क के किनारे खड़ी ट्राॅली में एक बाइक पीछे से जा टकराई। इस हादसे में बाइक चालक बस्ती के वार्ड नंबर सात लक्ष्मीबाई निवासी नगर श्याम बाबू (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के निरीक्षक संजय साह ने लोगों की मदद से एंबुलेंस के जरिये उसे माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
एसओ जोगिया मीरा चौहान ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को माधव प्रसाद मेडिकल काॅलेज भिजवाया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।