फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पेट्रोल-डीजल संकट के बीच सीएनजी पंपों पर बढ़ी भीड़

Sat, 16 May 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज में सीएनजी गैस भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर वाहनों की लगी लंबी कतार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहपुर। डुमरियागंज नगर में पेट्रोल और डीजल की किल्लत के बीच अब सीएनजी गैस भरवाने के लिए भी वाहनों की लंबी कतार लगने लगी है। नगर के बस्ती मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को सुबह से ही ऑटो, कार और अन्य वाहनों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

डुमरियागंज नगर के बस्ती मार्ग पर स्थित किसान ऑटो फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल उपलब्ध नहीं था, लेकिन सीएनजी भरवाने के लिए बड़ी संख्या में वाहन पहुंचे। वाहन चालकों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने के कारण लोग अब सीएनजी वाहनों का अधिक उपयोग कर रहे हैं, जिससे पंपों पर दबाव बढ़ गया है। पेट्रोल पंप मैनेजर राजेंद्र पांडेय ने बताया कि वर्तमान समय में प्रतिदिन करीब 1500 से 2000 किलोग्राम सीएनजी गैस की बिक्री हो रही है। उन्होंने कहा कि सीएनजी की सप्लाई नियमित रूप से कंपनी से मिल रही है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि पेट्रोल-डीजल की अनुपलब्धता के कारण लोग वैकल्पिक ईंधन की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे सीएनजी स्टेशन पर सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें