शोहरतगढ़ क्षेत्र के बानगंगा नदी में दिखाई दिया मगरमच्छ।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बानगंगा नदी में दिखा मगरमच्छ, लोग भयभीत
शोहरतगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के बानगंगा नदी में सोमवार को मगरमच्छ तैरता हुआ दिखाई दिया। इससे आसपास के गांवों में दहशत फैल गई।
बानगंगा चौराहे के लोग पुल से नीचे देखकर मगरमच्छ की तस्वीर मोबाइल फोन के कैमरे से क्लिक कर और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लगे।
वहीं, वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि बानगंगा नदी में मगरमच्छ दिखाई देने की कोई सूचना नहीं है। बताया जाता है कि सोमवार को बानगंगा नदी पर बने पुल की तरफ टहलने गए लोगों ने जब मगरमच्छ को नदी में तैरते देखा तो वे सन्न रह गए। उसके बाद मगरमच्छ को नदी के पुल से देखने की होड़ लग गई।
हाईवे मार्ग से आवाजाही करने वाले लोगों ने रुककर मगरमच्छ को पानी में तैरते देखा। लोग उसकी तस्वीर क्लिक करने लगे। नदी के किनारे मगरमच्छ देखने की खबर से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इस संबंध में वन विभाग के दरोगा दिलीप कुमार ने बताया कि बानगंगा में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना किसी ने नहीं दी। मगरमच्छ को पकड़कर उचित स्थान छोड़ दिया जाएगा।