फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला महिला का शव

Mon, 07 Mar 2016 11:59 PM IST
Siddharth Nagar
विज्ञापन
कुसुम की मौत के बाद बच्चे रो-रोकर बेहाल हैं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर के सदर थाना क्षेत्र के ग्राम दतरंगवा में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ग्राम पंचायत सदस्य की लाश फंदे पर लटकती मिली। घटना के समय पति मजदूरी करने गया था, जबकि बच्चे गांव में खेल रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नौगढ़ ब्लाक के दतरंगवा निवासी कुसुम(36) ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित हुईं थी। पति कृष्णा मजदूरी करता है। सोमवार सुबह पति के काम पर जाने से पूर्व मृतका ने खाना पका कर दिया। पांच बच्चों को खाना खिलाने के बाद मवेशियों के लिए चारा काटने खेत में चली गई।

बच्चे खाना खाने के बाद गांव में खेल रहे थे। बड़ी बेटी मनीषा घर के सामने झोपड़ी में बैठी हुई थी। मृतका ने लौटने के बाद घर में रखे जूठे बर्तनों को नल के किनारे रख दिया और आराम करने कमरे में चली गई।
विज्ञापन


कुछ देर बाद गांव के कुछ बच्चों ने मंगेश को खोजने के लिए कमरे को खोला तो टिन शेड के सपोर्ट के लिए लगे बल्ली से लाश लटकती मिली। बच्चों के शोर मचाने पर गांव वालों ने पुलिस और पति को सूचना दिया।

इस संबंध में एसओ शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। रिश्तेदारों ने बताया कि पति व पत्नी के बीच किसी भी प्रकार का विवाद नहीं रहा।  गांव में भी किसी से कोई विवाद नहीं है। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन


वहीं मृत महिला के पति कृष्णा के अनुसार उन दोनों में किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं था। वह खुद इस घटना से बुरी तरह से आहत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें