फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापा मारकर दो ट्रक गेहूं पकड़ा

Sat, 28 May 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
राजनैतिक दबाव बर्दाश्त नहीं होगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील प्रशासन की टीम ने शनिवार सुबह छापेमारी कर अवैध तरीके से बिक्री के लिए ले जाया रहा दो ट्रक पर लदा गेहूं पकड़ लिया। ट्रक चालकों के पास गेहूं संबंधी कोई कागजात नहीं थे। कस्बे से सटे गनवारिया के पास से गेहूं लदे ट्रकों को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

मामले की छानबीन की जा रही है। क्षेत्र में खाद्यान्न की कालाबाजारी की शिकायतें लंबे समय से चली आ रही है। शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए शनिवार की सुबह एसडीएम एम. जुबेर बेग ने औचक छापेमारी करते हुए कस्बे से सटे गनवारिया के पास से गेहूं लदे दो ट्रकों को पकड़ लिया।
छानबीन की गई तो उनके पास कोई कागजात नहीं था। गेहूं लदे ट्रक इटवा से खलीलाबाद की ओर जा रहे थे। एसडीएम ने मंडी समिति के सचिव दिनेश कुमार को बुलाकर जांच कराई। उनकी जांच में भी अवैध रूप से गेहूं ले जाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

दोनों ट्रकों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में उपजिलाधिकारी इटवा जुबेर बेग ने कहा कि गेहूं लदे ट्रकों के पास कोई दस्तावेज नहीं था। मंडी सचिव से कार्रवाई के लिए कहा गया है। उधर, थानाध्यक्ष इटवा संजय पांडेय ने कहा कि मंडी सचिव से मिली तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें