सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के भीमापार रेलवे क्रांसिंग के पास से पुलिस ने सवा किलो गांजा के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से तमंचा व बाइक भी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों पर सिद्धार्थनगर व महराजगंज में मादक पदार्थों की तस्करी, बाइक चोरी सहित अन्य मामलों में वांछित थे।
सदर एसओ शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम गुरुवार की शाम भीमापार क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर रेलवे क्रासिंग के पास दो संदिग्ध दिखाई दिए। तलाशी के दौरान उनके पास से एक किलो दो सौ ग्राम गांजा, 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के खजुरिया मोहल्ला निवासी रामनयन प्रजापति व पथरा बाजार के कैस के रुप में हुई।
सदर एसओ शिवाकांत मिश्र ने बताया कि रामनयन के खिलाफ महराजगंज व सिद्धार्थनगर के विभिन्न थानों में लूट, हत्या के कई मामले दर्ज हैं। वहीं कैस भी पथरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई दानबहादुर पांडेय, कांस्टेबल अजीत सिंह, संजय सिंह, स्वाट टीम के एसआई संजय दुबे, रामसमुझ प्रभाकर, कांस्टेबल देवेंद्र यादव, दिनेश यादव, दिनेश राय, आशुतोष तिवारी, रमेश यादव, गौरव सिंह, राकेश कन्नौजिया शामिल रहे।