बौद्ध धर्म के सम्मेलन में हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने पर क्षेत्रीय लोग भड़क गए। शुक्रवार को थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी कर आरोपियाें पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान दूसरा पक्ष भी आ गया तो आक्रोशित लोगों ने एक युवक को थाने के पास ही धुन दिया। उसने अपने साथियाें के साथ थाना में घुसकर जान बचाई। आंदोलनकारी आरोपियाें पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग
कर रहे थे। बवाल की सूचना पर एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने कई थानाें की पुलिस व पीएसी माधौगढ़ भेज दी है। एसपी ने माहौल बिगाड़ने वालाें के खिलाफ गंभीर धाराआें में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुरा में तीन दिवसीय बौद्ध सम्मेलन 24 से 26 जून को हुआ था। इस दौरान वक्ताआें ने शादी के कार्ड पर भगवान गणेश की प्रतिमा न छापने को लेकर
तमाम तर्क दिए और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया था। वहीं नव दुर्गा को तो बहुत ही बुरा कहा था। इसका आडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग भड़क गए और शाम करीब चार बजे करीब एक सैकड़ा आसपास के ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की और आरोपियाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भगवानपुरा निवासी जगदीश सिंह ने शुक्रवार को राजपूताना
क्लब के केपी सिंह राजपूत के साथ थानाध्यक्ष एसएस दीक्षित को भगवानपुरा निवासी रामऔतार बौद्ध, जंगबहादुर, गजेंद्र , विनोद व नागेंद्र बौद्ध के खिलाफ देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर तहरीर दी। जब इसकी जानकारी दूसरे पक्ष को हुई तो वह भी थाने पहुंच गया। यहां भीड़ ने एक युवक को पकड़कर जमकर धुन दिया। इसके अलावा दूसरे समुदाय के तीन-चार और लोगों को भी पीटा। इससे
माहौल और गर्म हो गया। उन्हाेंने थाने में घुसकर जान बचाई। बवाल की जानकारी जब एसपी अशोक कुमार को हुई तो उन्हाेंने आसपास के थानों की पुलिस व पीएसी को मौके पर भेजा है। एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी का कहना है कि दोषियाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। माहौल बिगाड़ने वालाें को बख्शा नहीं जाएगा। उधर, माधौगढ़ विधानसभा के चुनाव को लेकर सभी दल गोटियां बिछा रहे हैं।
दलिताें को भड़काना कही राजनीतिक चाल तो नहीं है। पुलिस जांचकर रही है। पुलिस का कहना है कि वह सभी आरोपियाें पर कार्रवाई कर जिले का अमन चैन खराब नहीं होने देंगे। देर रात पहुंचे एसपी ने थाना पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आस्था पर चोट करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।