सिद्धार्थनगर में असलहों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को ढेबरुआ पुलिस ने बृहस्पतिवार रात चेकिंग के दौरान पचफेड़वा तिराहे पर दबोच लिया।
इनके पास से रिवाल्वर समेत पांच असलहे बरामद हुए। पुलिस दावा है कि पकड़े गए तस्कर नेपाल से असलहे लाकर सीमावर्ती जिलों में बेचते हैं।एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 11 बजे पचफेड़वा तिराहे पर चेकिंग के दौरान ढेबरुआ थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने तीन तस्करों को पकड़ा।
पूछताछ के दौरान उन्होंने असलहों की तस्करी की बात स्वीकार की है। बदमाशों के पास से एक 32 बोर की रिवाल्वर समेत पांच असलहे बरामद हुए।
पकड़े गए तस्करों में मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के भलसहवा गांव निवासी मलहो, चेतिया निवासी झीन यादव और ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मुड़िला गांव निवासी रामराज कन्नौजिया शामिल हैं।
तस्करों को पकड़ने वाली टीम में ढेबरुआ थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव, एसआई पारसनाथ सिंह, एसआई हौसला प्रसाद, कांस्टेबल शंभू यादव, सूबेदार यादव व रमेश शुक्ला को एसपी ने तीन हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की है।