फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर चार में तीन बाइक सवार बिना हेलमेट के

Sat, 17 Feb 2018 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बढ़नी के तुलसियापुर में बिना हेलमेट के जा रहे तीन बाइक सवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सड़क सुरक्षा के प्रति लगातार जागरूकता कार्यक्रमों के बावजूद हेलमेट के प्रति लोगों की सोच नहीं बदल पा रही। हर चार में तीन बाइक सवार बिना हेलमेट लगाए चल रहे हैं। शनिवार को हाइड्रिल तिराहे पर पड़ताल में यह सच सामने आया। दोपहर में करीब 20 मिनट के दौरान यहां से गुजरे सौ बाइक सवारों में सिर्फ 25 ने ही हेलमेट लगा रखा था। बाइक पर पीछे बैठे किसी भी सवार के पास हेलमेट नहीं था।
विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस महकमा लगातार दंभ भरता रहा है। नियमित चेकिंग अभियान चलाने की दलील दी जा रही है, मगर हकीकत इससे परे है। पुलिस के सामने से ही लोग न सिर्फ बिना हेलमेट के ही गुजर रहे हैं, बल्कि तीन सवारी भी चल रहे हैं। चेकिंग के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही हो रही है। नगर का हाइड्रिल तिराहे सबसे व्यस्त तिराहों में है। यहां पुलिस पिकेट भी है। प्रशासनिक अफसरों के आवास और कार्यालय की ओर जाने वाले इस मार्ग पर आने-जाने वाले ज्यादातर लोग बिना हेलमेट ही आवाजाही कर रहे हैं। खुद की सुरक्षा के प्रति बेपरवाह इन सवारों पर सख्ती करते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन कराने में पुलिस व परिवहन विभाग भी नाकाम दिख रहा है।
एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह का कहना है कि नियमित रूप से अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की जाती है। नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान काट कार्रवाई भी हो रही है। सभी पुलिसकर्मी को इसे नियमित कार्रवाई में शामिल करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें