फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के लैपटॉप समेत तीन शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा पुलिस ने लैपटॉप चोरी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी का लैपटॉप बरामद कर वाहन को भी सीज कर दिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
पांवटा पुलिस टीम ने हरियाणा सीमा पर नाका लगाया था। इस बीच वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। संदेह होने पर एक पंजाब नंबर का वाहन रुकवाया गया। इस वाहन को वीआईपी जैसा लुक दिया था। वाहन पर स्टीकर ऐसा लगा था कि मानो कोई पुलिस वाहन हो। संदेह होने पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन से एक लैपटॉप बरामद हुआ। पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका।
विज्ञापन

जांच करने पर पुलिस टीम को पता चला कि भूपपुर मार्ग पर एक टायर कंपनी के शोरूम व सेल स्थल से लैपटॉप चोरी हुआ है। इसके बाद इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपी खुद को पंजाब के चमकौर साहिब व रोपड़ घिनौली निवासी राजेंद्र सिंह, जितेंद्र व देवेंद्र सिंह निवासी बता रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि तीनों आरोपियों को लैपटॉप चोरी मामले में गिरफ्तार किया है। पंजाब के चमकौर साहिब व रोपड़ घिनौली निवासी राजेंद्र सिंह, जितेंद्र व देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें