फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम चरण में जाग गई पुलिस

Sun, 29 May 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
Crooks arrested - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वांछित व इनामिया आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीजीपी के निर्देशों के बाद अंतिम चरण में पुलिस की नींद खुली। अमर उजाला में खबर छपने के बाद हरकत में आई सदर सर्किल के पांच थानों की पुलिस ने रविवार की शाम तक 19 आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी पाई। छह दिन के अभियान का समापन रविवार की शाम को किया गया। 
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने पुलिस को निर्देशित किया था कि वांछित व इनामिया अपराधियों की धरपकड़ अभियान चला कर करें। इसको मूर्त रूप देने के लिए सदर पुलिस ने अभियान के अंतिम दिन आबकारी एक्ट में एक मुकदमा व एक गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।
उसका बाजार थाना में भी इसी अभियोग में 1 मुकदमा व 1 गिरफ्तारी की गई। कपिलवस्तु कोतवाली पुलिस ने कस्टम एक्ट के तहत 1 मुकदमा व 2 गिरफ्तारी किया। मोहाना थाना पुलिस ने एनडीपीएस के मामले में 1 गिरफ्तारी किया।
विज्ञापन

लोटन पुलिस ने कस्टम के मामले में 1 मुकदमा व 2 गिरफ्तारी की कार्रवाई किया। इसके अलावा शांतिभंग की आशंका में लोटन पुलिस ने 5 व कपिलवस्तु कोतवाली ने 1 वारंटी के खिलाफ कार्रवाई किया। अभियान के पहले चरण में उसका बाजार पुलिस 5-5 हजार रुपये के तीन इनामिया को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें