फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर स्मैक तस्कर गिरफ्तार

Sun, 29 May 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बर्डपुर में स्मैक के साथ एसएसबी की हिरासत में युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार की रात बर्डपुर के पास से 22 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बाइक भी बरामद हुई है। पकड़ा गया व्यक्ति कस्बे का ही निवासी है। बरामद स्मैक की कीमत सवा दो लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

एसएसबी को सूचना मिली थी कि एक तस्कर फैजाबाद से स्मैक लाकर बर्डपुर बाजार में बेचने की फिराक में है। अलीगढ़वा पोस्ट से एक टीम गठित कर छानबीन के लिए भेजी गई। मोहाना पुलिस टीम की मदद से एसएसबी ने बर्डपुर के पास से एक बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।
तलाशी ली गई तो उसके पास से 22 ग्राम स्मैक मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम गोपाल बताया। वह बर्डपुर कस्बे का ही निवासी है। एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट रवि खन्ना के मुताबिक बरामद स्मैक की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 2.20 लाख रुपये है। करीब 60 हजार की बाइक भी उसके पास से मिली है। आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। मोहाना एसओ अनूप शुक्ला ने बताया कि संबन्धित धाराओं में कार्रवाई करते हुए पकड़े हुए व्यक्ति को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें