फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून से लथपथ मिली मासूम की लाश

Mon, 20 Nov 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तिरछहवा गांव में बिलखते घरवाले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परसा। ढेबरुआ थाना के अंतर्गत सोमवार को खैरी उर्फ झुंगहवा के तिरछहवा टोले से लापता मासूम की गांव के बाहर गन्ने के खेत में खून से लथपथ लाश मिली। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और पेट में धारदार नुकीले हथियार से हमले का निशान मिला है। घर वालों की तहरीर पर पुलिस पड़ोस के भुतहवा गांव के युवक को अपहरण कर हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

तिरछहवा टोला निवासी मुकीम का इकलौता पुत्र अरमान (7) रविवार की दोपहर अचानक लापता हो गया था। खोजबीन के दौरान टोले के अन्य बच्चों ने पड़ोस के भुतहवा टोला निवासी एक युवक के साथ अरमान को देखे जाने की बात कही। घर के लोगों ने युवक के नाम से तहरीर पुलिस को दी। 
तलाश चल ही रही थी कि सोमवार की सुबह गांव के बाहर गन्ने के खेत में अरमान का शव पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में ढेबरुआ एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि घर वालों की तहरीर पर पड़ोस के भुतहवा टोला निवासी शहाजन को गिरफ्तार कर लिया गया है। शहाजन सनकी बताया जा रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें