फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट उतरने से स्कूल में भगदड़, दाई का पैर टूटा

Mon, 30 Oct 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
electricity demo pic
विज्ञापन
डुमरियागंज। चुनाव आचार संहिता के अनुपालन में सोमवार को नगर के हसनपुर गांव के पास होर्डिंग उतरवाया जा रहा था। इसी दौरान बोर्ड हाई टेंशन तार से टकरा गया, जिससे शॉर्ट- सर्किट होने लगा। 
विज्ञापन

कुछ ही देर में वहां आग की लपटे निकलने लगीं। शॉर्ट- सर्किट के  कारणहाईटेंशन तार के सटने से बगल स्थित पब्लिक मांटेसरी स्कूल क ी बिल्डिंग में हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित हो गया। तार के जलने और दीवारों में करंट आने से वहां भगदड़ मच गई। शिक्षक छात्र सभी स्कूल से बाहर सड़क की तरफ निकलने लगे, जिससे यहां अफरा-तफरी में वहां काम कर रही दाई (48) का पैर फैक्चर हो गया। वहीं कई छात्र- छात्राएं गिरकर चोटिल हो गए। स्कूल के प्रबंधक डॉ.मुन्ना फारूकी ने बताया कि शॉर्ट- सर्किट से इन्वर्टर, पंखा -कंप्यूटर व अन्य सामान सहित करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
वहीं, ईओ शिवकुमार ने बताया कि मामले की जानकारी है, पता करवाते हैं कि लापरवाही कहां से हुई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। इस संबंध में डुमरियागंज इंस्पेक्टर आरबी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है,पता करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें