फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का गला घोंटा, बेटी को लेकर भागा

Sat, 15 Oct 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
Murder - फोटो : Bureau
विज्ञापन
खेसरहा। जिसने जिंदगी भर साथ देने और हमेशा साए की तरह सुरक्षा करने का भरोसा दिया, उसी पति ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। मामला खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलहरा चौराहा का है। यहां एक अप्रशिक्षित (बंगाली) डॉक्टर ने शुक्रवार की रात अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और दो वर्षीय बच्ची को लेकर फरार हो गया। शनिवार सुबह जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के नदीय जिला थाना धानतला के पानीखली गांव निवासी अजय कुमार विश्वास अपनी पत्नी बंदनी विश्वास (25) के साथ खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलहरा चौराहा पर रहता है। यहीं वह प्राइवेट प्रैक्टिस करता है। उसके पास दो वर्ष की बच्ची भी है। शुक्रवार को खाना खाने के बाद सभी सोए हुए थे। शनिवार की सुबह आसपास के लोगों ने छत पर बंदनी को मृत हालत में देखा। घर पहुंचे तो पति अजय कुमार बच्ची समेत गायब था। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की।
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के चेतिया में रह रहे मृतका के बहनोई गोविंद विश्वास की मौजूदगी में पंचनामा कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष आरडी मौर्य ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है। पति फरार है, ऐसे में आशंका है कि हत्या उसी ने की होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें