जिला अस्पताल में भ्ार्ती आग से झुलसी माधुरी।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। दहकते अलाव के पास मासूम को अकेला छोड़ना एक परिवार के लिए भारी महंगा पड़ा। वहीं, अलाव में गिरने से मासूम झुलस गई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना खेसरहा थाना क्षेत्र के बनौली गांव का है।
बनौली गांव निवासी कोमल के परिवार के लोग शनिवार की देर शाम अलाव ताप रहे थे। उनके साथ छह वर्षीय पुत्री माधुरी भी मौजूद थी। विभिन्न कार्यों से एक-एक कर सभी सदस्य घर के अंदर चले गए। अलाव के पास माधुरी अकेली थी। इसी दौरान चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो माधुरी अलाव में पड़ी हुई थी। आग की चपेट में आने से उसका पूरा शरीर झुलस गया। तत्काल इलाज के लिए खेसरहा सीएचसी लेकर गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ.महेंद्र मौर्या ने कहा कि अलाव की चपेट में आई मासूम करीब 60 प्रतिशत झुलस गई है। हालत स्थिर बनी हुई है।