फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के दफ्तर में रेप मामले की जांच करेंगे सदर एसओ

Tue, 19 Jun 2018 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दलित किशोरी द्वारा शोहरतगढ़ विधायक के दफ्तर में रेप का आरोप लगाने के मामले की जांच की जिम्मेदारी सदर एसओ को सौंपी गई है। हाईकोर्ट के आदेश पर मामले की दोबारा जांच शुरू हुई है। मामला हाई प्रोफाइल होने और उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद पुलिस अब मामले को काफी गंभीरता से ले रही है। 
विज्ञापन

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र की एक दलित किशोरी ने क्षेत्रीय विधायक चौधरी अमर सिंह के कार्यालय में छह दिसंबर 2017 को उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया था। पीड़िता का आरोप था कि वह स्थानीय थाने गई, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। बाद में अदालत के आदेश पर केस दर्ज हुआ। उसने अपने कलमबंद बयान में छह लोगों के नाम बताए थे, लेकिन पुलिस ने मुख्य आरोपियों के नाम हटा दिए। इसके बाद पीड़िता हाईकोर्ट पहुंची। मामले को गंभीरता से लेते हुए जून के प्रथम सप्ताह में हाईकोर्ट ने एसपी को आदेश दिया कि मामले की दोबारा जांच कराएं। कोर्ट के आदेश को संज्ञान में लेते हुए एसपी ने सदर पुलिस को मामले की जांच करके रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। अब सदर पुलिस नए सिरे से मामले की विवेचना करके रिपोर्ट तैयार करेगी। एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जिम्मेदारी सदर एसओ को सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें