फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में पत्ते तोड़ने गई बालिका से दुष्कर्म

Tue, 21 Nov 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
खेसरहा। स्थानीय थाना क्षेत्र से लगे संतकबीरनगर जिले की सीमा के बौरिहार जंगल में पत्ते तोड़ने गई बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता संतकबीरनगर जिले की ही रहने वाली है। घटना सोमवार की देर शाम की है। आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया, पुलिस ने मौके से उसकी साइकिल बरामद की है। इसके आधार पर आसपास के गांवों में खोजबीन की जा रही है। पीड़िता के मां की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन

बौरिहार जंगल संतकबीरनगर के दुधारा थाना क्षेत्र की सीमा से लगा हुआ है। दुधारा के एक गांव की बालिका (9) जंगल में पत्ते तोड़ने गई थी। इसी दौरान आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। रोती-बिलखती बालिका ने किसी प्रकार घरपहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहां से एक रेंजर साइकिल बरामद हुई, जो आरोपी युवक की बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि युवक आस-पास के ही किसी गांव का रहने वाला है। बालिका के मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ रणधीर मिश्र के मुताबिक साइकिल के आधार पर आसपास के गांवों में छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें