इसी युवक ने रची अपहरण की साजिश
- फोटो : amar ujala
बढ़नी। कस्बे के एक मोहल्ले में घर के बाहर सो रही महिला से शुक्रवार रात करीब दो बजे तीन शोहदों ने छेेड़खानी की। पति को पीछा करता देख तिराहे पर तैनात सिपाही ने लपक कर एक शोहदे को दबोच लिया। दो भागने में सफल रहे।
पकड़े गए युवक का नाम शाहनवाज है। वह नगर का ही निवासी बताया जाता है। कस्बा के एक मोहल्ला निवासी महिला अपने पति संग घर के बाहर सोई थी। इसी दौरान तीन युवकों ने उसके साथ छेड़खानी करना शुरू कर दिया।
महिला ने एक युवक का हाथ पकड़ लिया। पति जब तक उठकर आरोपी को पकड़ता हाथ छुड़ाकर वह भाग खड़ा हुआ। तीनों बाइक से तिराहे की तरफ भागे। पति ने दौड़ते हुए पीछा करना शुरू किया। तीनों तिराहे पर खड़े दिखे, वहां तैनात सिपाही को पूरी बात बताई।
अकेले सिपाही ने तीनों को दौड़ा कर पकड़ना चाहा, लेकिन युवक बाइक से भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर चौकी इंचार्ज हरिनारायण दीक्षित मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने बताया कि आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।