फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह से मुकरा दूल्हा, बंधक बनाए गए बाराती

Wed, 29 Nov 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
दुल्हा दुल्‍हन
विज्ञापन
इटवा। स्थानीय कस्बे के बढ़नी मार्ग से सटे सिरसिया गांव में एक व्यक्ति के यहां मंगलवार को बारात आई थी। बारात में दूल्हे ने निकाह से इनकार कर दिया, जिससे नाराज घर वालों ने बारातियों को बंधक बना लिया। सुलह- समझौते के बाद मामला शांत हुआ। दूल्हे के मुताबिक उसे लड़की पसंद नहीं, फिर भी घरवाले उसकी शादी करवा रहे थे। इसके चलते उसे ऐन मौके पर यह सब करना पड़ा। 
विज्ञापन

क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी एक व्यक्ति के घर मंगलवार को ग्राम मड़हाली तिलगड़िया गांव से बारात आई। बारात दोपहर में पहुंचनी थी, लेकिन रात नौ बजे आई। देर रात जलपान के बाद निकाह की रस्म से ठीक पहले दूल्हे ने शादी करने से ही इनकार कर दिया। दूल्हे के इनकार के बाद मान-मनौव्वल शुरू हुआ, मगर काफी कोशिश के बाद भी जब दूल्हा शादी को राजी नहीं हो हुआ था तो  घरवालों ने व गांववालों ने मिल कर बारातियों सहित दूल्हे को बंधक बना लिया। 
घरातियों का कहना था कि जब शादी नहीं पसंद थी तो पहले ही मना कर देना चाहिए था। बारात घर लाकर शादी से इनकार कर अपमान किया जा रहा है। दूल्हे ने बताया कि यह शादी हमें पसंद नहीं थी, लेकिन हमारे भाई जबरदस्ती शादी करवा रहे हैं। बुधवार की देर शाम तक सुलह-समझौते का प्रयास चल रहा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयदीप दुबे का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर तहरीर मिलेगी तो मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें