फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बाइक पर कूदा बंदर, सवार घायल

विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
बरहज। नगर क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को मध्यप्रदेश के बरहना जिला, नवाड़ा थाना के डालमो गांव निवासी भीम सिंह चौहान, पत्नी संगीता और बेटे आशीष के साथ बाइक से बरहज के रास्ते बड़हलगंज जा रहे थे। लोगों का कहना है कि मोहांव स्थित काली मंदिर के पास अचानक बाइक पर बंदर कूद गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी और तीनों घायल हो गए। जबकि दूसरी घटना जयनगर स्थित श्रुतिकीर्ति महिला महाविद्यालय के पास लक्खी चंद को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। लक्खीचंद अपना पता भी ठीक से नहीं बता पा रहे थे। जिसकी सूचना चिकित्साधीक्षक डॉ. संजय चंद ने पुलिस को दी और जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें