फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ पर पत्नी का गला घोंटा

Thu, 20 Oct 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सोमनी का (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भनवापुर। गोरे-चिट्टे पति को सांवली सूरत की पत्नी पसंद नहीं आई तो करवा चौथ के दिन उसे मौत की नींद सुला दी। मायके में रह रही पत्नी को चंद्रदर्शन के समय घर से बाहर बुलाया और फिर गला घोंट दिया। हत्या के बाद शव नाले में फेंककर पति फरार हो गया। घटना त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ऊ गांव का है। पुलिस ने आरोपी पति और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

बुढ़ऊ गांव निवासी रामतीरथ मौर्य की पुत्री सोमनी (20) का विवाह करीब 5 वर्ष पूर्व पास के सिकौथा गांव निवासी सोनू मौर्य के साथ हुआ था। सोनू मुंबई में रोजगार करता है। फरवरी माह में सोमनी का गौना हुआ था। कुछ दिनों बाद वह मायके लौट आई थी। 21 अक्टूबर को दोबारा विदाई होनी थी। इसके लिए सोनू इन दिनों घर आया था। बताते हैं कि बुधवार रात करीब नौ बजे सोनू ने अपने साले के मोबाइल फोन पर कॉल कर सोमनी से बात कराने को कहा।
फोन पर बात करते हुए सोमनी घर के बाहर आई और पति से मिलने गांव के पूरब बगीचे में पहुंच गई। इसके बाद से सोमनी लापता थी। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे, इस बीच गुरुवार की सुबह बगीचे के पास स्थित नर्सरी परिसर में बने नाले में सोमनी की लाश मिली। उसके मुंह व कान से खून निकल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। फोन कॉल के आधार पर पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो हत्या की बात सामने आई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौबे के मुताबिक गोरे-चिट्टे पति को सांवली पत्नी पसंद नहीं थी। इसी टीस में उसने घर के बाहर बुलाकर सोमनी की हत्या कर दी। इस कार्य में उसने सिकौथा के पप्पू यादव व अनिल यादव की भी मदद ली थी। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें